फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सारनाथ से देवदह पहुंची धम्मचारिका पदयात्रा

Wed, 04 Dec 2024 01:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सारनाथ से देवदह होते हुए कुशीनगर तक धम्मचारिका यात्रा मंगलवार को देवदह में पहुंच गई। इसमें सैकड़ों बौद्ध भिक्षु और बौद्ध धर्मावलंबी शामिल हैं। जगह-जगह बौद्ध भिक्षुओं का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सुबह राजमंदिर खुर्द से मोहनापुर रेलवे ढाला से होते हुए लक्ष्मीपुर बाजार से देर शाम मुड़ली चौराहा देवदह तक स्वागत हुआ। यह धम्मचारिका आठ दिसंबर को कुशीनगर में समाप्त होगी। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय उपासक उपासिकायों ने स्वागत कर बौद्ध भिक्षुओं का मनोबल बढ़ाया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि देवदह में तीन दिसंबर सुबह पूजा अर्चना धम्म देशना पाठ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली से यह पदयात्रा 16 नवंबर से धम्मचारिका (पदयात्रा) शुरू हुई है जो कुशीनगर में जाकर समाप्त होगी। इस पदयात्रा में 500 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय करेंगे।
इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांव में बौद्ध के संदेश को आम जन तक पहुंचाएंगे। यह धम्मचारिका आठ दिसंबर को कुशीनगर में समाप्त होगी। जहां विशाल धम्म सभा का आयोजन होगा। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कहा कि देवदह स्तूप का पूजा अर्चना के बाद चार दिसंबर सुबह रामग्राम पूजा अर्चना और महराजगंज मुख्यालय पर रात्रि विश्राम कराया जाएगा। पांच को यात्रा कुशीनगर के लिए रवाना होगी। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि बुद्ध का संदेश लेकर यह यात्रा वाराणसी से गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर होते हुए महराजगंज के रास्ते कुशीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें