फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु नानक जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, कीर्तन से गूंजा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को सिख समुदाय की ओर से नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। गुरु नानक देव की आकर्षक झांकी के साथ निकली प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-मंजीरे की धुन पर शबद कीर्तन और वाहेगुरु के जाप से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

प्रभात फेरी नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सोनारी मोहल्ला, चांदनी चौक, झारखंडी मंदिर रोड और जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव का स्मरण कर अरदास की। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में सहभागिता की।
प्रभात फेरी में गुरुद्वारा अध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, सोनू गांधी, मनमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, ईश्वरपीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, अनमोल सिंह, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमिंदर, ऋषि सिंह, जीतू सिंह, मंजीत कौर, बादल सिंह, सृजन सिंह, हरमन सिंह, मनप्रीत और अमनदीप सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें