फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जय-जयकार

विज्ञापन
नगर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में दुर्गा महोत्सव की धूम मची है। सिसवां और फरेंदा मिल गेट के सुसज्जित पंडाल जहां आकर्षित कर रहे वहीं जिला मुख्यालय के कोतवाली निकट व दुर्गा मंदिर परिसर की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और भगवती जागरण जैसे कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में गोता लगाने पहुंच रहे। पंडालों में स्थापित आदि शक्ति जगदंबा की आरती में सुबह शाम पहुंचकर लोग माता का आशीर्वाद ले रहे।
विज्ञापन

जिले में मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1400 से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाकर आदि शक्ति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा, अर्चना, दुर्गा शप्तसती का सामूहिक पाठ, आरती के अलावा भजन और जागरण जैसे कार्यक्रम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनकर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हैं।
-
थीम आधारित पंडाल दे रहे संदेश- दुर्गा महोत्सव के पंडाल इस बार थीम आधारित बनाए गए हैं जो विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। सिसवां बाजार, फरेंदा मिल गेट मुख्यालय के कोतवाली, मऊ पाकड़, दुर्गा मंदिर परिसर के निकट बने स्टाल आपरेशन सिंदूर, मिशन शक्ति, अंतरिक्ष उपग्रह जैसे थीम पर आधारित देवी पंडाल भक्ति भाव जगाने के साथ सामाजिक संदेश देने का कार्य कर रहे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से समूह में पहुंच रहे श्रद्धालु
- जिला मुख्यालय पर सजे देवी पंडाल में दर्शन के लिए लोग समूह में पहुंचकर तरह- तरह की सामग्री भगवती को अर्पित कर रहे। महिलाएं श्रृंगार सामग्री, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, साड़ी के चढ़ावा से माता के आंचल भरने की परंपरा निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें