फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी मौलागंज में खून जांच की सुविधा उपलब्ध होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज पर अब मरीजों को खून जांच की सुविधा मिल सकेगी। यहां पर खून जांच की सुविधा न होने के कारण मरीजों को परेशानी होती थी, लेकिन अब इससे निजात मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है। अब मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि अपने केंद्र पर उनको समस्त जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीएचसी मौलागंज में एक, चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड व्याय, एक स्वीपर चौकीदार तैनात हैं। यहां पर ओपीडी की व्यवस्था की संचालित है। संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। लैब टेक्नीशियन की तैनाती न होने के कारण मरीजों को अब तक खून की जांच कराने के लिए या तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा व जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी सेंटर तक जाना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। अब लैब टेक्नीशियन की तैनाती के साथ यह सुविधा पीएचसी स्तर पर उपलब्ध हो जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें