फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवेश ने बास्केटबॉल में जीता राज्य स्तरीय खिताब

Wed, 24 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। मीराबाई नगर स्टेट चौक निवासी देवेश जायसवाल ने 34वीं जूनियर राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के बागपत में 16 से 22 अप्रैल तक हुआ था। प्रतियोगिता में देवेश के उम्दा प्रदर्शन ने वाराणसी की टीम को खिताब जीतने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

देवेश वर्तमान में साई के वाराणसी केंद्र से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। देवेश अपनी प्रतिभा के बदौलत अब तक जो 25 से 30 जून 2022 को मेरठ में आयोजित 20वीं यूथ स्टेट, 17 से 21 अगस्त 2022 तक रामपुर में आयोजित 32वीं जूनियर स्टेट, 19 से 22 सितंबर, 2022 तक हरदोई में आयोजित 66वीं राज्यस्तरीय स्कूल बास्केटबाल प्रतियोगिता, 23 से 29 सितंबर 2022 तक कानपुर में आयोजित 61वीं सीनियर राज्यस्तरीय, 21 से 27 जनवरी 2023 तक कर्नाटक के बैंग्लुरु में आयोजित 72वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल, 28 जून से 01 जुलाई 2023 तक मथुरा में आयोजित 33वीं जूनियर राज्यस्तरीय, 14 से 17 अक्तूबर, 2023 तक अलीगढ़ में आयोजित 67वीं राज्यस्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता तथा 4 से 11 फरवरी, 2024 तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 73वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
लगातार 72वीं व 73वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के उपरांत मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित आगामी 74वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए गाजियाबाद में 23 अप्रैल से छह मई 2024 तक कैंप के लिए देवेश का उत्तर प्रदेश टीम में चयन किया गया है। देवेश के पिता अमरचंद जायसवाल रोडवेज में लेखाकार पद पर कार्यरत हैं। माता आभा देवी एक गृहणी हैं। देवेश के अंदर की प्रतिभा को पहचान कर उनके चाचा अरविंद जायसवाल ''''सरस'''' ने बचपन से ही देवेश को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। देवेश के इस उपलब्धि पर दयाशंकर जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, अभय, आदित्य, आनंद ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें