फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंत्रा एप पर दर्ज हो रहा प्रसूताओं की डिलीवरी का विस्तृत ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन


गर्भावस्था की शुरुआत से लेकर प्रसवोत्तर देखभाल तक की समस्त जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगी अपलोड
महराजगंज। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल निगरानी शुरू कर दी है। अब जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली डिलीवरी का पूरा और विस्तृत ब्यौरा मंत्रा एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत गर्भावस्था की शुरुआत से लेकर प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल तक की समस्त जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संकलित की जा रही हैं। ताकि जच्चा-बच्चा की सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं एक नगरीय पीएचसी संचालित हैं। इन केंद्रों पर होने वाली प्रत्येक डिलीवरी का विवरण मंत्रा एप पर अपलोड किया जा रहा है। डिलीवरी के बाद प्रसूता का नाम, पति का नाम, पता, आयु, आधार कार्ड विवरण, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं एप में दर्ज की जाती हैं। साथ ही गर्भावस्था की अवधि, प्रसव की तिथि, प्रसव का प्रकार (सामान्य अथवा सिजेरियन), प्रसव स्थल और संबंधित स्वास्थ्य केंद्र का नाम भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। मंत्रा एप पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 30 दिसंबर तक जिले में कुल 22 हजार 241 प्रसूताएं पंजीकृत हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि जिले में वर्तमान में कितनी महिलाओं ने संस्थागत प्रसव कराया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति क्या है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंत्रा एप पर नवजात शिशु से जुड़ी जानकारियां भी विस्तार से दर्ज की जा रही हैं। इसमें शिशु का जन्म के समय वजन, लिंग, जन्म के समय स्वास्थ्य स्थिति, किसी प्रकार की जटिलता, शिशु को दी गई दवाइयां, टीकाकरण की स्थिति और विशेष देखभाल से संबंधित विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्जन

मंत्रा एप के जरिए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। इससे न केवल वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों की पहचान की जा सकेगी बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य योजनाओं की रूपरेखा तय करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग में भी सहायता मिलेगी।

-डॉ. नवनाथ प्रसाद, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें