फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व विधायक ने बीएलओ पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर ग्राम सभा पुरैनिहा की बीएलओ पर निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान विधि विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान शिकायत मिली है की ग्राम सभा पुरैनिहा में नियुक्त बीएलओ द्वारा धन उगाही कर गलत तरीके से नेपाल राष्ट्र के नागरिकों का नाम भी भारतीय मतदाता सूची में दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक ने एसडीएम को इसकी जानकारी देते हुए तत्काल प्रभाव से पूरे मामले की जांच कराकर सत्यता के आधार पर बीएलओ के विरुद्ध विधिक अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने को कहा है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें