फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरुकता के हथियार से करेंगे बीमारियों पर प्रहार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इस बीच विविध गतिविधियों के जरिए लोगों में बीमारी से बचाव का संदेश दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा एएनएम को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही अन्य विभागों को भी इसमें शामिल किया गया है। स्वच्छता से लेकर जागरूक करने पर विशेष जोर होगा। चाहे जेई, एईएस हो या फिर डेंगू इसका असर कम नहीं हुआ। इस बीमारी की चपेट में आने का ग्राफ कभी कम तो कभी बढ़ गया। जागरुकता के अभाव में लोग बीमारी की चपेट में आते गए, वहीं स्वास्थ्य विभाग जागरुकता का संदेश देता रहा।
जिले में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह एवं 16 से 31 जुलाई तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवधि में घर-घर बुखार व टीबी के मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम घर-घर ऐसे रोगियों को चिह्नित करेंगे तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करेंगे। ग्राम प्रधान, सचिव व अन्य जिम्मेदार भी इस कार्य में सहयोग करेंगे। बीमारियों के लक्षण दिखें तो नजदीक के सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया जाएगा कि बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा लें। अपने हिसाब से कोई दवा न लें। सरकारी अस्पताल पर उपचार और दवा निशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार केस मिलने में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्षवार जेई-एईएस केस का विवरण
वर्ष-------ग्रसित
2017------437
2018-------252
2019-------189
2 020--------167
2021---------177
-----------------------
डेंगू मरीजों का वर्षवार विवरण
वर्ष------ग्रसित
2017------19
2018------10
2019------22
2020------02
2021------37
-------------------
विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह को सफल बनाने के लिए संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदारों को नामित कर दिया गया है। लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने की पूरी योजना है। सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें