फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धधकती पराली से झुलस रहा पर्यावरण, किसानों पर सख्ती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में धधकती पराली ने एक बार फिर पर्यावरण की चिंता बढ़ा दी है। लखिमा थरुआ और रामपुर में 10 किसानों के चिह्नित होने के बाद अब बुधवार देर शाम अहिरौली और नगर पंचायत चौक क्षेत्र में 12 और किसानों को पराली जलाते हुए चिह्नित किया गया है। उप कृषि निदेशक ने डीएम से इन पर प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस बार बेमौसम बारिश के चलते धान की कटाई पिछड़ गई थी। दिवाली के बाद कटाई ने रफ्तार पकड़ी और अब किसान जल्द से जल्द खेत खाली कर गेहूं की बोआई करना चाहते हैं। इसी जल्दबाजी में किसान पराली में आग लगा रहे हैं, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति खत्म होने के साथ-साथ जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक भी लगातार खराब हो रहा है। धुएं के कारण सांस और अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में 15 प्रतिशत तक इजाफा देखा जा रहा है।

जुर्माने के साथ दर्ज होगी प्राथमिकी
पिछले वर्ष महराजगंज पराली जलाने के मामलों में पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर था। इस बार भी स्थिति लगभग उसी तरफ अग्रसर हो रही है। उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल ने बताया कि अहिरौली और नगर पंचायत चौक में बुधवार देर शाम 12 किसानों को चिह्नित किया गया है। लखिमा थरुआ और रामपुर के 10 किसानों समेत अब कुल 22 किसान हैं। सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है, साथ ही जिलाधिकारी से इन पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और वायु प्रदूषण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
धान की कटाई के बाद खेत से पराली साफ करने के लिए कई किसान उसमें आग लगा देते हैं। इससे खेत जल्दी साफ हो जाता है, लेकिन मिट्टी की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। पराली जलाने से मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीवों के साथ जैविक कार्बन और पोषक तत्व भी प्रभावित होते हैं। लगातार ऐसा करने से खेत की प्राकृतिक उर्वरता कमजोर होती है।
विज्ञापन

- डॉ. रामगोपाल यादव, कृषि विज्ञान केंद्र, बंसुली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें