फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण के बाद पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। टीकाकरण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। इसके साथ ही पोर्टल पर उनका विवरण दर्ज करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

यह निर्देश बुधवार को घनेवा में टीकाकरण सत्र की निगरानी के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि गांव के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ड्यू लिस्ट में शामिल करें। उन्हें जागरूक कर टीकाकरण सत्र तक लाएं और टीका लगवाना सुनिश्चित करें। वहीं, एएनएम को निर्देश दिया कि बच्चों के टीकाकरण का विवरण यू-विन पोर्टल और गर्भवती महिलाओं का ब्योरा ई-कवच पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
निरीक्षण के दौरान एएनएम प्रतिमा पटेल टीकाकरण कर रही थीं। आशा विंध्यवासिनी की ड्यू लिस्ट में 14 बच्चे और सात गर्भवती महिलाएं दर्ज थीं। इस दौरान एचईओ श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह और सीएम फेलो डॉ. दिव्या राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें