फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, दोपहर बाद निकली धूप ने दी राहत

Tue, 23 Jan 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घने कोहरे और गलन के बीच मंगलवार को सर्दी का सितम जारी रहा। सुबह कोहरा तो दोपहर बाद धूप निकल गई। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर तेज सर्द हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाती रही। दिन ढलते ही गलन तेवर दिखाने लगी। अधिकतम तापमान में 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनपद घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह दृश्यता 60 मीटर होने के चलते हाईवे पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शीतलहर लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। सर्दी के तीखे तेवरों से बचने के लिए लोग सुबह देर तक घर में ही कैद रहे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली। चटख धूप खिलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि आठ किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कराती रहीं। धूप के बीच भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
शाम की ठिठुरन ने लोगों को जल्द ही घर लौटने को मजबूर कर दिया। जिससे बाजार में शाम नौ बजे तक सन्नाटा छा गया। रात में गलन भी बढ़ी और घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के कैलाश पांडेय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें