फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिमांशु चौधरी हत्याकांड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। विशाल ने कहा कि मासूम बालक हिमांशु चौधरी की निर्मम हत्या ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों सैफ, अब्दुल रहमान और हसमत अली को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने मांग किया है कि दोषियों को त्वरित न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत फांसी की सजा दी जाए। साथ ही आरोपियों के मकानों और संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
संगठन ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और उनके स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की। इस दौरान सूरज तिवारी, सत्यदेव, भोला मद्देशीय, हिमांशु तिवारी, अरुण, छविंद्र, अंकित मिश्रा, अभयराज पांडेय व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें