फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शराब की दुकान को कस्बे से दूर करने की मांग

Wed, 29 Jan 2025 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर शराब की दुकान को कस्बे से दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में विश्वनाथ यादव, विद्यासागर यादव, अवधेश कुमार, जितेंद्र आर्य, दीपक जायसवाल, विजय मद्धेशिया, रामचंद्र, अरविंद कुमार, दीपक शर्मा ने लिखा है कि बागापार कस्बे में शराब की दुकान संचालित होने से आसपास के दुकानदारों, छात्रों एवं महिलाओं को परेशानी होती है।
शराब की दुकान के बगल में दुर्गा मंदिर है। जहां पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत होती है। बगल में एक विद्यालय भी है। शराब की दुकान पर सुबह से लेकर देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगता है। ग्रामीणों ने शराब की दुकान को कस्बे से दूर हटाने की मांग की। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि शिकायत मिली तो जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें