फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 29 Jan 2025 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआचांप के महुआरी टोले पर बुधवार की शाम एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुआचांप निवासी विरेंद्र लगभग तीन माह पूर्व घर से हैदराबाद कमाने गया था। वहां पर वह पेंट पालिस का काम करता था। एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटा था। उसके पिता एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने दूसरी शादी की थी। मृतक पहली पत्नी का औलाद था। चर्चा है कि परिजन शव को कुंडे से नीचे उतारकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना से गांव में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें