फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क से जोड़ने की मांग पुल का निर्माण रोका

Tue, 17 Dec 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत बहरौली गांव के पास से होकर गुजरने वाली नहर पर बन रही पुलिया का ग्रामीणों ने सोमवार को काम रोक दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया सड़क को नहीं जोड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण पप्पू मद्धेशिया, वैभव शंकर तिवारी, मुक्तिनाथ मद्धेशिया, राहुल पटेल, सुधाकर तिवारी, मिथिलेश शर्मा, कुर्बान अली आदि ने बताया कि गांव के करीब से होकर गुजरने वाली नहर पर सिंचाई विभाग प्रथम की ओर से पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नहर पर निर्माणाधीन पुल का लेआउट सड़क के विपरीत दिशा में है।
ऐसे में पुल के रास्ते भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो पाएगा। हालांकि पुल निर्माण के शुभारंभ में ही लेआउट को सुधारने के लिए जिम्मेदारों से मांग की गई थी, लेकिन जिम्मेदार मनमानी करते हुए नहर पर पुल का निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सुधार न होने पर तहसील पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें