महराजगंज। वन टांगिया विकास समिति के पदाधिकारियों ने वनटांगिया ग्रामों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल 18 वन टांगिया ग्रामों में अधिकार पत्र मिलने के बाद यहां पर बिजली, मकान, शौचालय आदि की सुविधा लगभग मिल चुकी है।
इन गांवों का विकास शासनादेश के मुताबिक वरीयता के आधार पर किया जाना है, लेकिन सभी ग्रामों में अभी तमाम कार्य अधूरा है। इसकी शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दी गई, लेकिन अभी इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने मांग किया है कि समस्त वन टांगिया ग्रामों में जनसंख्या के आधार पर सभी वनटांगिया को अलग ग्राम सभा बनाया जाए। इस दौरान मोतीलाल गुप्ता, नूर मुहम्मद, रामशंकर, मोहम्मद गफार, रामगुलाब, राजाराम, रमेश प्रधान, सुभाष निषाद, कन्हाई प्रसाद, रोशन, रामकेवल मौजूद रहे।