फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आनंदपाल गौतम अध्यक्ष विशाल महामंत्री चुने गए

Tue, 17 Dec 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। जहां पर संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक जेडी अंसारी एवं ब्रजेद्र पटेल ने बताया कि संगठन के चुनाव में आनंदपाल गौतम अध्यक्ष, बेचू विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, विशाल द्विवेदी को महामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में अनीश कुमार गुप्ता संगठन मंत्री,सं जय कुमार भारती कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित अध्यक्ष ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि श्रीचंद को ब्लाॅक संरक्षक, अरविंद कुमार गौड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेष दूबे, अनिरूद्ध कुमार को उपाध्यक्ष, मुमताज फातिमा को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री कुंवर साहब यादव, संयुक्त मंत्री चंद्रकेश यादव, अमरेंद्र सिंह, राजवीर भारती एवं मुन्नी लाल प्रजापति, मनोज कुमार राम, अजय कुमार और पुष्पा को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें