महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महराजगंज मुख्यालय ठूठीबारी मार्ग एचएच 730 मार्ग के घनी आबादी एवं दुकानों के मध्य सर्विस लेन न बनाने की मांग की। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के बारे में जिलाधिकारी को बताया।
ब्यापारी नेता कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 730 एस के 1.5 किलोमीटर में घनी आबादी एवं दुकानों के मध्य सर्विस लेन न बनाएं जाने एवं सक्सेना चौक से 1.5 किलोमीटर तक 17.5 मीटर कुल सड़क एवं नाली निर्माण में लिया जाएं। जिससे दुकानें उजड़ने बच जाएंगी। उन्होंने बताया कि एन एच 730 मार्ग पर सर्विस लेन बनने से समस्या होगी। ग्राहकों को दुकान तक आने में दुश्वारियां होंगी। इस दौरान दिनेश अग्रवाल, संजय, रामानंद, दिलीप कन्नौजिया, अनुप कुमार, अशोक पटेल, संजय कुमार, राजेश, दीनानाथ, भरत कुमार मौजूद रहे। संवाद
मृतक मुलायम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन