फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र मिला, 56 केंद्रों का शिलान्यास

Thu, 29 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी सहायिका से कार्यकत्री पद पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण और 56 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास विकास भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। विधायक पनियरा ने कहा कि यह चयन आपके परिश्रम का प्रतिफल है। आपकी भूमिका बच्चों के भविष्य निर्माण में बेहद अहम है और इसीलिए प्रधानमंत्री ने आप लोगों को यशोदा की संज्ञा दी है। 81 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र गणमान्य अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। साथ ही जनपद के 56 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास भी किया गया। संचालन सीडीपीओ परतावल राधाकृष्ण त्रिपाठी ने किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें