फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी कार्यों में अनियमितता की शिकायत, एक माह बाद भी नहीं हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मैरी ग्राम पंचायत में वीबी जी राम जी योजना के तहत कराए गए मिट्टी कार्यों में अनियमितता की शिकायत की गई है। आरोप है कि शिकायत के एक माह बाद भी जांच शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आशुतोष कुमार ने दो कार्यों का स्थलीय सत्यापन और तकनीकी जांच कराने की मांग की है। आशुतोष के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय मैरी से अखिलेश यादव के खेत तक और लियाकत के घर से रामसमुझ के खेत तक सड़क की पटरी पर मिट्टी कार्य कराया गया है। कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तीन अक्तूबर को बीडीओ से शिकायत की थी। शिकायत की प्रति डीएम और सीडीओ को भी भेजी गई थी।
खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि उन्हें शिकायत मिलने की जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें