नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी महिला सोना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर अड्डा बाजार स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर जेवर छूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने नौतनवा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सोना देवी ने तहरीर में बताया कि वह 27 अक्तूबर को अड्डा बाजार स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर पुराने जेवर मरम्मत कराने गई थीं। मरम्मत कराने के बाद रुपये का भुगतान कर घर चली गईं। घर पहुंचने पर पता चला कि कान का झुमका ज्वैलरी की दुकान पर छूट गया। उन्होंने फोन कर दुकानदार से पूछा तो दुकानदार ने जवाब दिया कि यहां नहीं छूटा है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा फुटेज जांच करने के लिए कहा तो दुकानदार ने बताया कि कैमरा बंद है।