फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन बैराज निर्माण कार्य में देरी, समय सीमा में नहीं हो सका निर्माण

विज्ञापन
रतनपुर के मिश्रवालिया में निर्माणाधीन बैराज में हो रहा कार्य।संवाद
विज्ञापन
- अभी तक 95 फीसदी तक हुआ है निर्माण, किसानों को रबी के फसलों की सिंचाई के लिए नहीं मिल पाएगा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नौतनवा। तहसील क्षेत्र के रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी पर बन रहा डिजिटल बैराज निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण इस वर्ष किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बैराज निर्माण कार्य पूरा होने का समय सीमा गत मार्च पूरा हो जाना, लेकिन समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य नहीं हो सका है। देरी होने की वजह से बैराज निर्माण कार्य अगले वर्ष फरवरी तक है पूरा होने की उम्मीद है।
क्षेत्र के किसानों के फसलों की लिए सिंचाई के लिए सन 1947 में रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी में बीयर गेट बनाकर रोहिन नहर प्रणाली की नहरों में पानी आपूर्ति की जाती थी। अगस्त 2005 में आई भीषण बाढ़ से रोहिन बीयर गेट टूट गया, जिससे नहरों में पानी आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा नदी में अस्थायी कच्चा बांध बनाकर पानी आपूर्ति किया जाने लगा, लेकिन बरसात आने से पहले बाढ़ से बचाव के लिए विभाग द्वारा बांध काट दिया जाता था। इससे किसानों को केवल रबी की फसल में ही सिंचाई की सुविधा मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार द्वारा किसानों के सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए रोहिन नदी में 148 करोड़ की लागत से डिजिटल बैराज का निर्माण कराया जा रहा है। बैराज निर्माण कार्य गत मार्च माह तक पूरा हो जाना था लेकिन टेक्निकल समस्या और बरसात के मौसम में बाढ़ आने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुआ है। इधर निर्माण कार्य में फिनिशिंग हो रहा है जिससे कार्य की रफ्तार धीमी है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक लगभग 95 फीसदी निर्माण कार्य हो चुका है। फिनिशिंग कार्य होने से निर्माण धीमी गति से हो रहा है। डिजिटल बैराज में 7 स्पान में 4 स्पॉन में स्लैब लग चुका है। बीम भी लग रहा है उसके बाद फाटक लगाया जाएगा। फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें