फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी अस्पताल के निरीक्षण में मिली कमियां, सील

Sun, 08 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। शनिवार को कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल का सीएमओ और नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। जहां कमियां मिलने पर अस्पताल का पंजीकरण निलंबित करते हुए अस्पताल सील कर दिया। साथ ही अस्पताल संचालक से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला के अनुसार, फरेंदा कस्बे में स्थित डॉ. मार्कण्डेय लोक हास्पिटल का निरीक्षण टीम ने शुक्रवार की सायं 7:30 बजे किया। निरीक्षण के समय संचालक मनोज कुमार मिश्रा एवं अस्पताल के तीन नामित चिकित्सकों में से एक मात्र चिकित्सक डॉ. सौरभ अग्रहरि एमबीबीएस मौजूद मिले।
निरीक्षण के दौरान प्रबंधक व चिकित्सक से मरीजों को रक्त चढ़ाने के बारे में पूछताछ करने पर बताया गया कि मरीज को रक्त चढ़ाने के लिए दो माह पूर्व सुमन चैरिटेबल ब्लड बैंक महराजगंज से रक्त लिया गया था, लेकिन प्रबंधक ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

पिछले माह के मरीजों की बीएचटी में सर्जन व एनेस्थेटिक्स के नोट्स इंगित नहीं मिले। टीम ने ओटी कक्ष भी सील कर दिया। कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने संचालक से अग्रिम आदेश तक अस्पताल के संचालन पर भी रोक लगाया है।

मांगलिक कार्य की वजह से कुछ दिनों के लिए अस्पताल बंद किया गया है, जिसका पंपलेट गेट पर चस्पा है। जांच में जो भी कमियां मिली हैं उसको दुरूस्त करने का प्रयास किया जायेगा। मरीजाें के सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही मानक के अनुसार अस्पताल का संचालन किया जाता है।
-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, संचालक

उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था
कस्बे में मानक के विपरीत अस्पताल के संचालन को लेकर अधिवक्ता विनीत मणि ने मुख्यमंत्री सहित अनेक उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। उन्होंने कस्बे में अस्पताल पर बिना डिग्री के डाॅक्टर व उनके कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर शिकायत की थी। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन बिना रेडियोलॉजिस्ट के संचालित की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें