फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडी समिति में दीपोत्सव, तीन किसानों को मिले आर्थिक सहायता के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। मंडी समिति गड़ौरा में शुक्रवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों, व्यापारियों और सफाईकर्मियों के योगदान को सम्मानित किया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाए मंडी परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना योजना के तहत तीन किसानों वीरेंद्र, रामा और केशव को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। वहीं, मंडी में बेहतर योगदान और उत्कृष्ट करदाता के रूप में जगरनाथ गुप्ता और छोटेलाल जायसवाल को सम्मानित किया गया।
उन्नत खेती अपनाने और अन्य किसानों को जागरूक करने के लिए हरदेव वर्मा और मिथिलेश दुबे को उत्कृष्ट कृषक सम्मान दिया गया। वहीं, मंडी परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सफाईकर्मी राजकुमार को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि कृषि और व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं। किसानों की मेहनत से ही बाजार और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। ऐसे आयोजनों से किसानों और व्यापारियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मंडी सचिव विनोद कुमार शर्मा, मंडी निरीक्षक श्यामनंदन साहनी, प्रधान लिपिक बीना यादव, सुमन गुप्ता, वंशीलाल और संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें