फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना अनुमति नई जगह पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापना की तैयारी रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। थाना क्षेत्र के सोनकटिया गांव में बिना अनुमति नए स्थान पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी को प्रशासन ने रोक दिया। शुक्रवार रात प्रतिमा लेकर आ रहे कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक दिया और मूर्ति वापस करा दी। इस कार्रवाई से कमेटी के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने के लिए कमेटी की ओर से पंडाल तैयार किया गया था। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदस्य प्रतिमा लेकर स्थापना स्थल की ओर जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमेटी के सदस्यों से स्थापना की अनुमति के बारे में जानकारी मांगी। अनुमति नहीं होने पर प्रशासन ने प्रतिमा वापस करा दी।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कमेटी के सदस्य नए स्थान पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। पूर्व में पीस कमेटी की बैठक और गांव में चौपाल के माध्यम से लोगों को नई परंपरा शुरू नहीं करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद प्रतिमा स्थापना का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिमा वापस करा दी गई है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें