फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा कांटी टोला में शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए पानी गर्म कर रहा व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उन्हें सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डोमा कांटी टोला निवासी बीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनके पिता बनारसी प्रजापति (65) नहाने के लिए वाटर हीटर से पानी गर्म कर रहे थे। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गए। बनारसी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि जानकारी मिली है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद परिजनों से पंचनामा भरवाकर शव को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें