फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में हाईवे के किनारे जानलेवा गड्ढे़...चूक हुई तो दुर्घटना का खतरा

Sun, 04 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे में फंसा युवक
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में हाईवे के किनारे बने गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। वहीं नाली से जुड़े स्थान भी खुले होने से दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। समस्या को लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन

खुले गड्ढे में गिरकर अक्सर लोग घायल होते रहते हैं, लेकिन इसकी ठीक ढंग से मरम्मत नहीं हो रही है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। शनिवार को शहर में फरेंदा रोड पर श्री श्याम मंदिर से आगे बढ़ने पर कट के पास नाली का खुला हिस्सा दिखा।
इस रास्ते से गुजरने के दौरान चूक हुई तो दुर्घटना तय है। यहां से आगे बढ़ने पर चौराहे के पास इफको किसान सेवा केंद्र की ओर से मुड़ते ही सड़क पर खतरनाक गड्ढा बीच में ही दिखा। इधर से गुजरे वालों को वाहन बहुत ही सावधानी मोड़ना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सामने से आ रहे नरेंद्र कुमार वर्मा ने पूछने पर बताया कि बीते एक माह से गड्ढा बना हुआ है। दो दिन पहले रात में कार गड्ढे में फंस गई थी। गनीमत रहा की कार की गति तेज नहीं थी। इनसे बातचीत के दौरान ही मयंक यादव आ गए। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
यह वजह है कि समस्या जस की तस बनी है। नगर के सक्सेना चौक से लेकर कलक्ट्रेट मोड के आगे नाली के पास कई स्थानों पर इस तरह की तस्वीर दिख जाएगी। यहां से आगे बढ़ने पर जिला उद्योग की ओर से मुड़ते ही खतरनाक गड्ढा दिखा। किनारे के एक हिस्से की मरम्मत की गई है। वहीं पास में ही मलबा छोड़ दिया गया है। इससे आने-जाने के दौरान लोगों को परेशानी हो रही है।
बाइक लेकर आ रहे मदन कुमार अनियंत्रित होकर गिर पड़े। गति धीमी होने के कारण अधिक चोट नहीं लगी। ऐसे ही अक्सर आने-जाने के दौरान लोग चोटिल हो रहे हैं। यहां मरम्मत हुए गड्ढे के पास बैरिकेडिंग किया गया है। फरेंदा रोड पर आगे बढ़ने पर टेढ़वा रामजानकी मंदिर के सामने दूसरे छोर कर नाली पर गड्ढा दिखा।
विज्ञापन

इसपर स्लैब नहीं लगा है। इसी करीब पांच से सात स्थानों पर दिखा। ऑफिसर्स काॅलोनी के सामने ही नाली के किनारे स्लैब टूट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें