ठूठीबारी। भारत नेपाल मैत्री हॉट बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ अनुराज जैन ने संबंधित अधिकारियों से हाॅट बाजार का आवंटन लकी ड्राॅ के माध्यम से कराने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि हाॅट बाजार में लगने वाले दुकानों का आवंटन लक्की ड्राॅ के माध्यम से कराया जाएगा। दुकान के आवंटन में मजदूर, ठेले व पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाए। ड्राॅ के माध्यम से आवंटित लोग ही अपनी दुकान लगाएं।
किसी भी दशा में दूसरे को दुकान नहीं देंगे उन्हें स्वयं दुकान लगाना होगा अन्यथा आवंटन रद्द कर दिया जाए। इस दौरान बीडीओ शमां सिंह, एडीओ पंचायत विनय पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी पिंटू रौनियार, ग्राम प्रधान अजीत उर्फ अजय कुमार, जेई राजेश सिंह माैजूद रहे।