महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत खुर्रमपुर जंगल में सोमवार को रात गश्त के दौरान वन कर्मियों पर तीन व्यक्तियों ने चाकू और गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। वन कर्मियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर आरोपी इरफान उर्फ पप्पू (32), महमूद हसन (49) और अहमद हसैन (45) निवासी ग्राम नैनसर, टोला हरसहाययपुर, थाना बृजमनगंज के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
वन दरोगा जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वन रक्षक राजन साहनी और न्यूनतम वेतन कर्मी रणवीर यादव के साथ सोमवार की रात खुर्रमपुर जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी रात्रि गश्त के दौरान वन कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों का आभास हुआ। जब उन्होंने तीन व्यक्तियों को रोका और पूछताछ की तो आरोपियों ने अचानक उन पर चाकू और गड़ासे से हमला कर दिया।
हमलावरों ने वन कर्मियों की जानलेने की नीयत से वार किए, लेकिन वन कर्मियों ने साहस और सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर आरोपी इरफान उर्फ पप्पू (32), महमूद हसन (49) और अहमद हसैन (45) के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया।
ये के पास से चाकू और गड़ासा बरामद हुआ। बाद में आरोपियों का चालान कर दिया गया।