फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंज में मृत तेंदुआ मिला

विज्ञापन
तेंदुए के शव को जलाने की तैयारी करते वनकर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
उत्तरी चौक रेंज में मृत तेंदुआ मिला
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक वन क्षेत्र के कंपार्ट नौ के चौराहा बीट में रविवार की देर शाम एक तेंदुआ मृत मिला। वनकर्मियों ने उसे रेंज परिसर लाया। सोमवार को गोरखपुर चिड़ियाघर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। इसके उपरांत वनकर्मियों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोहगीबरवां के उत्तरी चौक वन क्षेत्र में वनकर्मी रविवार की देर शाम गश्त पर थे, तभी उन्हें तेंदुए के मृत होने की सूचना मिली। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को रेंज परिसर में रखा। सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे गोरखपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप के नेतृत्व में पहुंचे डॉ. एसके जायसवाल व डॉ. एसएन भट्ठ की टीम ने पकड़ी में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेश ने बताया कि मृत नर तेंदुआ लगभग 10 साल का था। वह कमजोर हो गया था। बिसरा सुरक्षित किया गया है, उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
बिसरा रिपोर्ट का इंतजार
तेंदुए के पोस्टमार्टम के दौरान सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि उत्तरी चौक के कंपार्ट नौ में नर तेंदुआ मृत मिला था, उसका पोस्टमार्टम कराते हुए अंतिम संस्कार भी करा दिया गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें