फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में मिला एक व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गोपाला में स्थित पोखरे में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले योगेंद्र पांडेय (55) के रुप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि योगेंद्र रविवार रात आठ बजे घर से बाहर निकले थे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ
वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार
महराजगंज। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के कोल्हुई के ग्राम पंचायत कैथवलिया निवासी एक युवक का देशी पिस्टल के साथ दो दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित श्रवण कुमार (19) ने दो दिन पहले 32 बोर देशी पिस्टल के साथ अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपित को सोमवार दोपहर समरधीरा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

युवक ने खुद को लगाई आग
परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धनहा नायक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते नन्हकू निषाद (30) ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वह पूरी तरह झुलस गया। लोगों किसी तरह आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएससी परतावल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
सूअर के हमले में किशोरी घायल
अड्डा बाजार। गजरहा सिवान में रविवार रात जंगली सूअर के हमले में निशा पटेल (15) घायल हो गई। घायल किशोरी का नौगढ़ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। गजरहा के ग्राम प्रधान कैलाश नाथ ने बताया कि निशा घास काटने गई थी। खेत में छिपे सूअर ने अचानक हमला कर दिया। संवाद
दो बोटा सागौन के साथ एक गिरफ्तार
पनियरा। पुलिस व वन विभाग संयुक्त की टीम ने नटवा पुल के पास सोमवार को दोपहर में राम प्रसाद निवासी बुढ़ाडिह सोनचिरईया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो बोटा सागौन बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपित को चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

10 पेटी नेपाली शराब बरामद
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर पर सोमवार को झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवानों ने 10 पेटी नेपाली शराब बरामद की। आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। यह जानकारी झुलनीपुर बीओपी के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें