फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, लोगों ने किया पथराव; पुलिस ने भांजी लाठियां

Fri, 22 Dec 2023 12:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गुलशन सहानी (23) निवासी बैदा टोला पोखरहवा गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ घायल युवक अचेत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने भांजी लाठियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी नहर गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। युवक की मौत की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।
विज्ञापन


यह है मामला
पनियरा थाना क्षेत्र के मौलागंज-मुजुरी नहर मार्ग पर बैदा के पास बेचू यादव के घर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गुलशन सहानी (23) निवासी बैदा टोला पोखरहवा गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ घायल युवक अचेत अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।

मौके पर ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दिया, घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने युवक को अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें