नशे का शौकीन था पशुराम
मृत युवक के पिता ओम शिव ने कहा कि परिवार को चलाने के लिए ईट भट्टे पर मजदूरी करता हूं, जबकि बड़ा लड़का पशुराम फर्नीचर का काम करता था। सभी प्रकार का नशा करने का शौकीन था। बीते करीब पांच दिनों पहले एक व्यक्ति के घर से चोरी करते पकड़े जाने पर वह शर्मिंदा था।
शर्मिंदगी की वजह से पशुराम घर से लापता था। जिसकी काफी खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो लगा कि कहीं चला गया होगा, लेकिन वह इधर-उधर घूमता फिरता रहा। जिसका शव शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला।