फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में मिला युवक का शव

Wed, 28 Aug 2024 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर ग्राम पंचायत माधोनगर में एक युवक की संदिग्ध हालात में कमरे में शव मिला। शव से बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत माधोनगर में मुराद (35) करीब दो साल से किराये पर दुकान लेकर झाड़-फूंक करता था। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहा था। बुधवार को दुकान से जब बदबू उठने लगी तो आसपास के लोग परेशान हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में रह रहे मकान मालिक को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर खोला तो युवक का शव पड़ा था। उसके गले पर काला निशान दिख रहा था।
दूर के रिश्तेदार आरिफ ने पुलिस को फोन पर बताया कि मुराद गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिगौली का रहने वाला था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में कोई नहीं है। वह घूम कर झाड़-फूंक करता था। घूम फिरकर जीवन यापन करता था। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फील्ड यूनिट ने मौके पर जांच पड़ताल की है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें