फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के वनग्राम 27 नर्सरी में बृहस्पतिवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमरीश निषाद (28 वर्ष) निवासी वनग्राम 27 नर्सरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को किसी बात को लेकर उसका किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह नाराज था।
देर शाम वह अपने कमरे में सोने चला गया। घटना के समय उसकी पत्नी किरन मायके में थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब अमरीश के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला, तो परिजन दरवाजा खोलकर कमरे में घुसे सबके होश उड़ गए। अमरीश छत की कुंडी से फांसी पर लटका था।
विज्ञापन

बेटे का शव देख पिता मनराज, मां किताबी और भाइयों जोखन, श्रीकिशुन व बलिराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन के अलावा दो छोटे बच्चों अंजली और अजीत को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें