फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा/सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार में बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर की कुंडी में लटकता मिला। घर में किशोरी को लटकता देख परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भागाटार में बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे नरसिंह रौनियार की 16 वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा रौनियार का शव उसके घर के छत की कुंडी में लटका मिला। तत्काल परिजन शव को उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गये, जहां पर डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सिंदुरिया प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें