भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर से होकर गुजरी बड़ी नहर में बीते सोमवार को एक सफाईकर्मी डूब गया था। बुधवार को उसका शव अहिरौली गांव के पास नहर में उतराया मिला।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुबह करीब नौ बजे नित्य क्रिया के दौरान पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा निवासी सफाईकर्मी राजेश पैर फिसलने से नहर में गिरकर डूब गया था। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दो दिन तक खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।
घटना के तीसरे दिन बुधवार को अहिरौली में सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति ने नहर में उतराया शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया तो शव की शिनाख्त सफाईकर्मी राजेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर दी गई है। संवाद