फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापता युवक का नहर में उतराया मिला शव

Thu, 26 Sep 2024 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दो दिन से लापता श्यामदेउरवां निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार को नहर में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां क्षेत्र के अमवा निवासी रणजीत सिंह 40 मंगलवार की शाम करीब 7 सात बजे दही लेने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था। कुछ लोगों ने कप्तानगंज रोड स्थित देसी शराब की दुकान के सामने नहर पुल पर बैठकर शराब पीते हुए देखा था। बुधवार को परिजन पुल पर पहुंचे तो देखा कि उसकी बाइक पुल के बगल में खड़ी थी, लेकिन उसका पता नहीं चला।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ देर में एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली। एसडीआरएफ की टीम भी देर शाम तक तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह बभनौली से पचदेऊरी की तरफ जाने वाली नहर में एक शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजन भी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि शव रणजीत सिंह का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें