फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रिकेट खेल रहे नाबालिग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्रिकेट खेल रहे एक नाबालिक लड़के की कुछ लोगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बरगदवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासिनी विमला देवी ने बताया कि मेरा लड़का दिलीप गौतम (12) नदी के किनारे चारागाह की सार्वजनिक जमीन पर कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच उसकी गांव के ही मिथिलेश यादव के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी व धक्का-मुक्की हो गई। आरोप है कलमनाथ यादव ने नाबालिग लड़के को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी से बुरी तरह पीटा। हमले में घायल नाबालिग को काफी चोट आई है। इस वक्त वह अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें