फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा कस्बे के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के सबयां दक्षिण टोला में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सबयां दक्षिण टोला निवासी राजेश चौरसिया के छोटे पुत्र प्रशांत चौरसिया उर्फ बिटटू (22) बृहस्पतिवार को वह घर में अकेला था। उसके माता-पिता रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे।
पिता राजेश चौरसिया ने बताया कि उनके दो पुत्र एक पुत्री हैं। बेटी की शादी कर चुके हैं। बड़ा बेटा विदेश में रहकर आजीविका कमा रहा है। वे छोटे पुत्र के साथ ईंट-भट्टे पर काम करते हैं और घर पर रोजमर्रा के सामानों की एक छोटी सी दुकान संचालित करते हैं। प्रशांत की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

राजेश चौरसिया के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए थे। शुक्रवार की सुबह बेटे के मोबाइल पर फोन किया तो फोन नहीं उठने पर उन्होंने अपने छोटे भाई अवधेश के मोबाइल पर फोन कर बेटे को जगाने के लिए कहा। कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर जंगले से झांककर अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रशांत का शव कुंडी में लगे फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारण का अभी पता नही चल पाया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें