फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहीद की बरसी पर नहीं पहुंचे अधिकारी, एमएलसी ने सदन में उठाया मामला

विज्ञापन
शहीद की बरसी पर प्रशासनिक अ​धिकारियों के न पहुंचने के मामले को सदन में उठाते एमएलसी देवेंद्र प्
विज्ञापन
फरेंदा। पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने का मामला तुल पकड़ चुका है। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में मामले को उठाया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने तत्काल जिलाधिकारी से बात करके मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के हरपुर निवासी शहीद पंकज त्रिपाठी की सातवीं बरसी उनके गांव में 14 फरवरी को मनाई गई। इस दौरान शहीद स्थल पर शहादत सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सम्मानित लोगों ने शामिल होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके शहादत को याद किया। जिला व तहसीलस्तरीय किसी भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इसको लेकर स्थानीय लोगों के साथ शहीद के परिजन भी दुखी हैं।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव त्रिभुवन नरायन मिश्रा ने मुख्यमंत्री सहित अनेक उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले को गंभीरता से लेने पर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता की शिकायत की थी। शुक्रवार को विधान परिषद में स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सदन में मामला उठाया तो उनका समर्थन शिक्षक विधायक ध्रूव नरायन त्रिपाठी ने किया। लोगों ने अधिकारियों के उदासीनता पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें