फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोखरे में उतराया मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर के टोला डांड़ में समयमाता मंदिर के सामने स्थित पोखरे में रविवार को एक युवक का शव उतरता दिखाई दिया। पोखरे में शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच ग्राम प्रधान रमाकांत पासवान ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव बाहर निकाल कर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद उसकी पहचान सूरज साहनी (30) निवासी सिंहपुर टोला डांड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिंहपुर टोला डांड़ निवासी सूरज साहनी 26 सितंबर को पिता स्वामीनाथ के साथ गोरखपुर से घर आया था। उसके बाद वह रात आठ बजे घर से नशा करने के लिए गांव के बाहर निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजन तलाश करने में जुटे थे। इसी बीच सूचना मिली कि गांव के बाहर समयमाता मंदिर के सामने स्थित पोखरे में युवक का शव मिला है।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सूरज साहनी के रूप में की। बताया जा रहा है कि सूरज अक्सर नशे में रहता था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई गोरखपुर में काम करता है। सूरज की अभी शादी नहीं हुई थी। वह इधर-उधर घूमता रहता था। ऐसे में सूरज पिता के साथ गोरखपुर से लौटने के बाद भी नशा करने के लिए देर शाम को घर से बाहर निकला था। जो घर लौटने की बजाय पोखरे में गिरकर डूब गया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में युवक सूरज के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूरज के पिता और ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि शराब अधिक पीने के चलते सूरज पोखरे में गिरकर डूब गया होगा। फिलहाल अभी परिजनों की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें