महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची का पुनरीक्षण सर्वे आखिरी दौर में है। अब तक 12 हजार नए मतदाताओं का सर्वे पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
सर्वे के लिए सोमवार व मंगलवार अभी दो दिन शेष हैं। पुनरीक्षण सर्वे समाप्त होने के बाद ऐसा नहीं कि छूटे मतदाता नहीं बन सकते। मतदाता सूची प्रकाशन से पहले वह आनलाइन आवेदन कर अपने बीएलओ से संपर्क साध सकते हैं।
एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार के मुताबिक चुनाव आयोग की ओर से इसके निर्देश जारी किए जा चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण व नए मतदाता बनने के लिए मिले आवेदनों में से ड्यूटी में लगे बीएलओ अब तक 12 हजार नए आवेदनों का सत्यापन कर चुके हैं। अभी सोमवार और मंगलवार दो दिन का सर्वे बाकी है। लेकिन पुनरीक्षण व आवेदन सत्यापन के बाद भी नए मतदाता के लिए आवेदन आनलाइन तब तक किए जा सकते हैं जब तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन नहीं हो जाता।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि दो दिनों का विशेष अभियान चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।