फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुशीनगर में तीन दिन बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार निवासी रघुवर ने (35) पत्नी सुनैना से विवाद के बाद गांव से सटे गंडक नदी में पुल से छलांग लगा दी थी। युवक के शव की तलाश जारी थी। इसी बीच रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक नदी के सिंगहा रेगुलेटर के पास एक युवक का शव मिला है। ऐसे में परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक, चंदा गुलरभार निवासी रघुवर मुसहर (35) के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। रघुवर मजदूरी करने के साथ ही नशे का आदी भी था। इस बात को लेकर रघुवर की अक्सर पत्नी सुनैना से कहासुनी होती रहती थी। इसी बीच 18 सितंबर को भी रघुवर शराब के नशे में मामूली बात को लेकर पत्नी सुनैना से विवाद कर रहा था।
इस दौरान दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई। इसी बीच रघुवर पत्नी से नाराज हो गया। उसके बाद रघुवर गांव के समीप बहने वाली नारायणी गंडक नहर में कूद गया। शव मिलने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार शव मिलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें