फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की चपेट में आने से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात कार की टक्कर से साइकिल सवार सेवानिवृत होमगार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटने की वजह से कार सवार आयुष चौधरी व दो अन्य युवक घायल हो गए। आयुष की गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आयुष चौधरी निवासी मुड़िला कार से गोरखपुर की ओर से नौतनवा आ रहा था। जबकि साइकिल सवार सेवानिवृत्त होमगार्ड मिठाई प्रसाद निवासी कौलही अपने घर जा रहे थे। छपवा टोल प्लाजा के निकट कार अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में साइकिल सवार मिठाई प्रसाद और कार सवार आयुष चौधरी को गंभीर चोटें आईं।
साथ ही कार सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मिठाई प्रसाद को लेकर रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें