फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 Mar 2023 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजगंज के फरेंदा के आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर कॉलोनी में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फरेंदा थाना इलाके के आनंदनगर वार्ड नंबर 14 निवासी अरविंद उपाध्याय उर्फ डब्ल्यू 35 शनिवार शाम खाना खाकर कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह कमरे में लोगों ने देखा की युवक का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है। जिसकी सूचना पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। 

सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने शव को फंदे से उतारकर बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह दो भाईयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें