फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंद पड़े मकान में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Sep 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा में बृहस्पतिवार देर रात बंद पड़े मकान में पंखे से लटकता युवक का शव मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सोनबरसा निवासी अमरजीत चौहान का 24 वर्षीय पुत्र आकाश चौहान बृहस्पतिवार को दोपहर से ही घर से लापता था। बाइक घर पर खड़ी थी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे घर के बगल में रहने वाले रंजीत चौहान करीब 11 बजे लघुशंका करने के लिए उठे। बंद पड़े मकान में मोबाइल के जलने-बुझने की लाइट देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची तो आकाश का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई थे। वह बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी, जबकि छोटा भाई विशाल उम्र करीब 19 वर्ष अपने पिता के साथ मुंबई में रहकर पेंट पालिश का काम करता है। घटना के बाद पिता-पुत्र घर के लिए चल दिए। मां संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें