बृजमनगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बचगंगपुर टोला ढोंढेपुर स्थित एक मकान में कमरे में फंदे से लटका किशोरी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय दुर्गेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री आकृति यादव खाना खाने के बाद मंगलवार रात में करीब नौ बजे अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो छत से लटकता उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्यामसुदर ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद