फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

परतावल। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को बाजार के पास पोखरे में एक युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। मृत युवक की पहचान ग्राम सभा बड़हरा बरईपार निवासी दिनेश गिरी 34 के रूप में हुई है। वह बाजार में कास्मेटिक की दूकान लगाता था।
बृहस्पतिवार को भी अपनी दुकान बाजार में लगाया था। वह शाम 4 बजे के लगभग से अपनी दुकान से लापता हो गया। जब दिनेश देर शाम अपने घर नही पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों को दिनेश का शव पोखरे में उतराता मिला। परिजन हत्या की आशंका प्रकट कर रहे हैं। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें