फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

मिठौरा/सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर और पथरदेवा के सिवान में शनिवार को पेड़ में फंदे में लटका नदुआ निवासी महाऋषि का शव मिला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नदुआ निवासी महाऋषि (25) की ससुराल सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन उत्तरी निवासी घूरे चौहान के यहां है। वह राजगीर थे। एक वर्ष पूर्व महाऋषि की शादी हुई थी। महाऋषि की पत्नी रिंजु वर्तमान समय में गर्भवती है। रिंजु ने बताया उसका पति बीस दिन पहले अपनी ससुराल मोरवन में आए थे। महाऋषि अपने घर में सबसे बड़ा था। उसकी मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिंदुरिया राम कृष्ण यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें